लौह पुरुष
सरदार वल्लभ भाई पटेल
*********************
अखंडता और एकता के जो सच्चे परिचायक थे।
लौह पुरुष की पदवी पाई निर्भीक, निडर प्रशासक थे।।
अंग्रेजी सत्ता के आगे कभी नहीं झुकना सीखा।
सत्य के पथ पर चलने का गुरु मंत्र भी मां से था सीखा।।
झबेर भाई थे पिता बल्लभ के माता लबदा बाई थीं।
धनाभाव में सरदार पटेल ने बैरिस्टर की शिक्षा पाई थी।।
2019 में किसान आन्दोलन का नेतृत्व किया।
उस आन्दोलन से ही उनको सरदार का सम्मान मिला।।
भारत आजाद कराने में जीवन अपना बलिदान किया।
भारत आजाद हुआ तो फिर गृह मंत्री पद ग्रहण किया।।
भारत में सरदार पटेल ने राजाओं से संवाद किया।
छोटी-छोटी सब रियासतों को भारत में ही मिला लिया।।
उनके कठिन कार्यों का गांधी जी ने सम्मान किया।
लौह पुरुष की पदवी का फिर उनको उपहार दिया।।
भारत के मुगल शासकों ने सोमनाथ को तोड़ दिया।
सरदार पटेल ने उस मन्दिर को फिर से नया स्वरूप दिया।।
धन्य हो गई नाडियाड की धरती जहां पटेल का जन्म हुआ।
धन्य हो गई लबदा बाई जिसने देवदूत को जन्म दिया।।
स्वरचित-- विद्या शंकर अवस्थी पथिक, कानपुर
Suryansh
07-Nov-2022 10:33 PM
बहुत ही सुंदर सृजन
Reply
Renu
03-Nov-2022 11:27 AM
👍👍🌺
Reply
Abhinav ji
03-Nov-2022 09:22 AM
Very nice👍
Reply